लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, संवाददाता। सिटी स्टेशन के पास मंगलवार सुबह शार्ट सर्किट से एक किराना की दुकान में आग लग गई। आग की लपटें देखकर लोगों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। चौक फायर स्टेशन की दो दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ी के आने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग में पूरी दुकान जल गई।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अंकुश मित्तल ने बताया कि मंगलवार सुबह कंट्रोल रूम पर किराना की दुकान में आग लगने की सूचना आई थी। आग की सूचना पर चौक फायर स्टेशन से दो दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ी से पहुंचने से पहले ही क्षेत्रीय लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.