प्रयागराज, मार्च 27 -- तेलियरगंज स्थित किराना की एक दुकान में शुक्रवार सुबह आग लग गई। खबर पाकर मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग को बुझाया। अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। तेलियरगंज निवासी भारती केसरवानी घर में ही किराना की दुकान चलाते हैं। सुबह लगभग साढ़े सात बजे अचानक दुकान में आग लग गई। स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। कुछ ही देर में अग्निशमन दल भी पहुंच गया और आग पर काबू पाया। दुकान मालिक के मुताबिक आग से दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.