बिहारशरीफ, मार्च 28 -- नालंदा मोड़ के पास खंडहर जाने वाले मार्ग में हुआ हादसा शार्ट सर्किट से आग लगने की जतायी जा रही आशंका फोटो : नालंदा 02 : नालंदा मोड़ के पास किराना दुकान में लगी आग में जले सामान। नालंदा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के खंडहर जाने वाले मार्ग में नालंदा मोड़ के पास शुक्रवार रात आन्वि किराना स्टोर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान के अंदर रखे करीब 16 लाख रुपये से अधिक के कीमती सामान, राशन और फर्नीचर जलकर पूरी तरह राख हो गये। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है। अग्निशमन दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार रामाशीष साव ने बताया कि वह रात नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। उनके पिता मोती साव दुकान के बाहर शटर के पास सो रहे थे। रात के करीब 12 बजे अचानक पीठ में तेज तपिश महसू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.