समस्तीपुर, मई 24 -- विभूतिपुर, निसं। थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंडी डीह में श्रवण चौक स्थित एक किराना दुकान में चोरी कर रहे एक चोर को दुकानदार ने लोगों के सहयोग से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना के संबंध में बेलसंडी डीह वार्ड-8 निवासी दुकानदार रंजन कुमार सिंह ने बताया कि 24 मई की सुबह 3 बजे श्रवण चौक स्थित मेरे किराना दुकान में चोर छत का एल्बेस्टर तोड़कर चोरी कर रहा था। पड़ोसी द्वारा सूचना मिलने पर दुकान पर पहुंचा तो एक चोर को पकड़ा अन्य भाग गया। दुकान से 5600 रुपया एक बोरी चावल, काजू, किशमिश व अन्य समान चोरी कर ली गई थी। यह भी पढ़ें- मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पीटा पकड़ाए चोर सिंघिया बुजुर्ग उत्तर होने का बताया। दुकानदार ने डायल 112 को बुलाकर चोर को सौंप दिया गया। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पकड़ाया व्यक्...