मेरठ, अप्रैल 7 -- नगर की जीआईसी रोड स्थित किराना की दुकान में नगदी व काजू चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि रविवार को पीड़ित महेंद्र कुमार ने सूचना दी थी कि उसकी दुकान में चोर ने लगभग 25 हजार रुपये,, 23 पैकेट कमला पंसद,, 14 पैकेट तंबाकू,, 2 किलो काजू आदि सामान चुरा लिया है। चोरी दुकान में लगे जाली की खिड़की को तोड़कर अंदर आया और चोरी की। थाना पुलिस ने सीसीटीवी व यक्ष एप की मदद से चोर की तलाश की। जिसमें चोर मनोरंजन मंडल उर्फ विकास उर्फ बिरजू मंडल निवासी बी ब्लाक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से 25 हजार रुपये, चाकू व अन्य सामान भी बरामद किया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.