जहानाबाद, मई 3 -- किया पुलिस के हवाले, छेनी हथौड़ी पुलिस ने किया बरामद घोसी, निज संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के गोड़सर गांव में ग्रामीणों ने शनिवार की रात्रि चोरी करते एक युवक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दीपक कुमार नामक युवक कई युवक के साथ घोसी धामपुर सड़क किनारे गोड़सर गांव के समीप एक किराना दुकान के गेट का ताला तोड़ रहा था। इसी दौरान आवाज होने पर बगल के ग्रामीण के द्वारा सूचना दुकान मालिक को दी गई। तब जाकर दुकान मालिक कई ग्रामीणों के साथ दुकान पहुंचा तो दो युवक भाग निकला। वहीं दीपक भी भाग रहा था लेकिन गिरकर जख्मी हो गया, जिसमें वह पकड़ा गया। पकड़े गए युवक के पास से लोहे का एक छैनी और एक हथौड़ी पुलिस ने बरामद किया है। पकड़ा गया युवक गोड़सर गांव का निवासी है। इस संदर्भ में दुकान संचालक रजनीश कुमार के बयान पर घोसी थाना में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.