गुमला, जून 12 -- गुमला। शहर में पुलिस की कड़ी पेट्रोलिंग के बावजूद चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। डीएसपी रोड स्थित साहू भंडार किराना दुकान से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है।दुकान संचालक गोपाल साहू ने गुमला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 6600 रुपये मूल्य का किराना सामान पैक कर पीछे गेट के पास रखा गया था, जिसे चोरों ने रेकी कर मौका पाकर चोरी कर लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...