धनबाद, जून 20 -- धनबाद। भूली बस्ती में किराना दुकान में गांजा बेचने के आरोप में पुलिस ने दुकानदार पुनित रवानी उर्फ हीरु रवानी को गिरफ्तार किया। उससे दो किलो 63 ग्राम गांजा व गांजा तौलने की मशीन बरामद किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भूली बस्ती स्थित किराना दुकान की आड़ में गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद डीएसपी (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोय के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी पुनित रवानी के घर व दुकान पर छापेमारी की गई। डीएसपी ने बताया कि तलाशी की पूरी कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन कर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई। यह भी पढ़ें- सुपौल : वीरपुर में 8 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार बरामद गांजा और वजन मशीन को जब्त कर विधिवत सीलबंद किया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कर ई-साक्ष्य ऐप...