रांची, मार्च 16 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू के कुम्हार टोली में रविवार देर रात एक किराना दुकान में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना में करीब सात लाख रुपये मूल्य का किराना सामान और लगभग 55 हजार रुपये नगद नष्ट हो गए। आग लगने से दुकानदार और उसके परिवार पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार कुम्हार टोली निवासी बुधन कुम्हार की किराना दुकान में रविवार देर रात करीब एक बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखे खाद्य सामग्री, किराना सामान और नगद राशि जलकर पूरी तरह खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम और बुंडू पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।परिवा...