बक्सर, अप्रैल 16 -- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के नया भोजपुर में बुधवार की रात एक किराना दुकान में हुई अगलगी में एक बाइक समेत लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। नया भोजपुर स्थित किराना दुकानदार सुरेश प्रसाद ने हर दिन की तरह दुकान बंद की। फिर खाना खाकर आराम करने लगे। परिवार जब गहरी नींद में था। तभी, दुकान में अचानक आग लग गई। जब आग की लपटें उठने लगी। तब लोगों को अगलगी की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। यह भी पढ़ें- आग से 400 बोझ गेहूं जलकर राख तबतक एक बाइक सहित दुकान में रखा लगभग पांच लाख की संपत्ति राख हो गई। अग्निशमन पदाधिकारी शिखा कुमारी ने बताया कि श...