किराना दुकान पर सो रहे युवक पर हमला
गौरीगंज, जून 6 -- मुसाफिरखाना। भाले सुलतान थाना क्षेत्र के कैमा गांव में किराना दुकान पर सो रहे एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी आनंद मिश्र ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 4 जून की रात अपनी किराना दुकान पर सो रहे थे। आरोप है कि रात करीब 10 बजे गांव के ध्रुवराज सिंह अपने साथी रमाकांत मिश्रा उर्फ जन्नू के साथ वहां पहुंचे और कटीले बांस से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उनकी मां सुमित्रा देवी मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया। बाद में आसपास के लोगों के पहुंचने पर किसी तरह उनकी जान बच सकी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.