सीतापुर, मार्च 16 -- लहरपुर, संवाददाता। कस्बे में परचून दुकान से सिलिंडर की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। एसडीएम आकांक्षा गौतम ने पुलिस के साथ दुकान पर छापेमारी कर 10 सिलिंडर बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई है। एसडीएम ने सीओ आलोक प्रसाद के साथ लहरपुर गैस सर्विस के गोदाम का निरीक्षण किया। वहां अधिकारियों को एक गैस उपभोक्ता रूबी मिलीं, जो एक पर्ची लेकर गैस लेने आई थीं। उन्होंने पूछने पर बताया कि यह पर्ची उन्हें मोहल्ला ठठेरी टोला के दुकानदार अबू तालिब ने दी है। अबू तालिब परचून की दुकान चलाता है। इस सूचना पर ठठेरी टोला स्थित दुकान की जांच की गई। जिसमें मोहल्ले के चार उपभोक्ताओं की रसीद बुक और नौ घरेलू सिलिंडर मिले। इनमें तीन सिलिंडर भरे थे। इसके अलावा एक खाली कामर्शियल सिलिंडर भी बरामद हुआ। इसका कोई भी वैध प्रपत्र अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.