मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बगही चौक स्थित एक किराना दुकान से लाखों रुपए का माल चुराने के आरोपित कुशी नगर निवासी मुंनटुन कुमार झा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसे चोरी का सामान ऑटो पर लोड कर ले जाते समय गाड़ी समेत पकड़ा गया था। रविवार को अहले सुबह करीब तीन बजे बिशुनदेव महतो की किराने की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर काटकर चोरों ने करीब दो लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...