सासाराम, जून 4 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। दरिगांव थाना क्षेत्र स्थित ताराचंडी धाम के समीप पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में अंग्रेजी शराब बेच रहे एक कारोबारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दुकान से शराब की बिक्री की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कारोबारी धर्मपाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से करीब साढ़े छह लीटर रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार कारोबारी शिवसागर थाना क्षेत्र के भगवलिया गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- किराना दुकान की आड़ में शराब बिक्री का भंडाफोड़, कारोबारी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...