दरभंगा, जून 4 -- बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के शिवराम गांव स्थित एक किराना दुकान से बुधवार को 113.79 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान संचालक गणेश नायक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर गणेश नायक की किराना दुकान में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान दुकान से ब्लेंडर्स प्राइड की 750 एमएल की 124 बोतल तथा 375 एमएल की 14 बोतल बरामद हुई। वहीं दुकान के बाहर खड़ी हुंडई कार की जांच में उसके नीचे छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांडों की शराब भी जब्त की गई।कार यह भी पढ़ें- किराना दुकान की आड़ में शराब का कारोबार से टीचर्स की आठ बोतल, रॉयल मेनसन गोल्ड व्हिस्की की 40 बोतल और ऑफसर चॉइस के 13 पाउच बरामद हुए। कार्रवाई के दौरान एक मोबाइल फोन भी जब्त किया ...