पूर्णिया, मार्च 2 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड संख्या 10 में छापेमारी कर 97.730 ग्राम प्रतिबंधित गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड संख्या 10 में किराना दुकान की आड़ में अवैध रूप से गांजा बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर त्वरित छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान सिकंदर साह के पुत्र रौशन कुमार को उसके दुकान से ही गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 97.730 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से किराना दुकान की आड़ में नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा था। पूछताछ में उसने इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.