गाजीपुर, फरवरी 24 -- जमानियां। होली पर्व को देखते हुए मंगलवार को एसडीएम ज्योति चौरसिया और फूड इंस्पेक्टर टीम ने कस्बा और स्टेशन बाजार के किराना दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य नकली, अवैध और खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना रहा। निरीक्षण के दौरान स्टेशन बाजार चौक स्थित गुप्ता किराना सहित ब्लॉक मुख्यालय के सामने स्थित एक दुकान से सूजी, मैदा, सरसों तेल समेत अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानों के शटर बंद हो गए। एसडीएम ने चेतावनी दी कि अनियमितता मिलने पर जुर्माना और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। उन्होंने आमजन से भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना अधिकारियों को देने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.