किराना दुकानदार से मारपीट
गाज़ियाबाद, मई 27 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में दो युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट की। लोनी थाना क्षेत्र की पुष्पांजलि विहार कॉलोनी में रहने वाले विकास शर्मा का बंथला गांव में किराना स्टोर है। उन्होंने बताया कि 24 मई को गांव में रहने वाला केशव उर्फ कल्लू अपने साथी हर्ष के साथ दुकान पर पहुंचा। दोनों युवकों ने गाली गलौज करते हुए दुकान में घुसकर उनके साथ मारपीट की। उनके पैर में काफी चोट आई। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- किराना दुकानदार से मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.