देवरिया, अप्रैल 21 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हड़ुवा उर्फ औरंगाबाद में शनिवार रात एक किराना दुकानदार पर जानलेवा हमला के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहीं हैं।हड़ुवा उर्फ औरंगाबाद गांव निवासी गोपी कुमार पुत्र दिलीप प्रसाद अपनी ही मकान में किराना की दुकान चलाते हैं। वे शनिवार की रात अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी बाइक सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। उनके हाथ में लोहे से बना कांटेदार रॉड था। आरोप है कि आते ही हमलावरों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और दुकानदार गोपी पर रॉड से हमला कर दिया। हमले से घबराकर गोपी कुमार ने तुरंत काउंटर के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की, जिससे काउंटर टूट गया और सामान बिखर गया। जाते-जाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.