बक्सर, जनवरी 30 -- पेज-03 के लिए सिमरी,एक प्रतिनिधि। रामदास राय के डेरा थाना क्षेत्र के बेनीलाल के डेरा गांव में मंगलवार की रात बेखौफ अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मार कर जख्मी कर दिया था। जख्मी का इलाज ट्रामा सेंटर बनारस मे चल रहा है। घटना के बाद जख्मी दुकानदार की मां ने थाना मे आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जख्मी दुकानदार के मां ने अपने शिकायत पत्र में दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाई है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार की जा रही थी। गुरुवार की रात गोली कांड मे संलिप्त एक आरोपी को पुलिस ने चक्की प्रखंड के हेमदापुर गांव से दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपित छोटू तिवारी बेनीलाल के डेरा गांव निवासी बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना मे संलिप्त छोटू तिवारी नामक एक अपराधी को गिरफ्तार ...