आजमगढ़, फरवरी 11 -- लालगंज, आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामगंज बाजार में किराना की दुकान के शटर का ताला तोड़ कर मंगलवार की रात लाखों का सामान चोर उठा ले गए। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई। पीड़ित दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मई खरगपुर गांव निवासी अखिलेश चौरसिया की श्रीरामगंज बाजार में किराना की दुकान है। मंगलवार की रात नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। बुधवार की सुबह सात बजे दुकान पर पहुंचा तो चैनल और शटर का ताला टूटा हुआ था। चोर दुकान से लाखों का सामान उठा ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.