मिर्जापुर, जुलाई 1 -- जिगना। थाने से पांच सौ मीटर पश्चिम रेलवे ओवरब्रिज के पास किराना की दुकान से बीती रात चोरों ने नगदी समेत डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के कुखुड़ी गाँव निवासी मुकेश केशरी ने घर से आठ किमी दूर जिगना थाना क्षेत्र के गोनौरा गाँव के सामने सड़क के बगल गोविन्द सिंह के मकान में किराए के कमरे में किराना की दुकान खोल रखी है। वह सोमवार की रात नौ बजे दुकान बंद कर घर चला गए। सुबह जब दुकान पहुंचे तो ताला टूटा और बाक्स से 40 हजार रुपये नगदी और सामान गायब थे। यह भी पढ़ें- केरना के दुकान के पीछे के गेट तोड़ घुसे चोरों ने लाखों का माल उड़ाया थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- डेढ़ साल बाद घर में फिर लाखों की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...