आजमगढ़, मार्च 2 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पल्हना बाजार में रविवार की रात चोर किराना की दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों केस सामान उठा ले गए। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुआ खुर्द गांव निवासी दयानंद मौर्य की पल्हना बाजार में किराना की दुकान है। देर रात वे दुकान बंदकर घर चले गए। सोमवार की सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। दुकान के अंदर सामान बिखरे पड़े थे। सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब था। दुकान में रखा सरसों का तेल, काजू, बादाम, रिफाइन, किसमिस सहित डेढ़ लाख रुपये नकदी गायब थी। दुकान में चोरी की जानकारी होते ही आस-पास के दुकानदार भी आ गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.