ललितपुर, नवम्बर 13 -- सिरसी में ठेका भले ही नहीं है लेकिन यहां सरकारी शराब 24 घंटे उपलब्ध है। सुबह छह बजे से परचून की दुकान और रात में एक घर की सांकल खटखटाने पर शराब मिलती है। जिस कारण गांव में लोग सुबह से देर रात्रि तक शराब पीकर नशे में अपने परिजनों को मारते पीटते हैं, जिससे परेशान महिलाओं ने इस अवैध बिक्री को बंद कराने के लिए मांग उठाई। प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी पीड़ा साझा करने कलेक्ट्रेट आईं महिलाओं ने बताया कि उनके गांव से सरकारी शराब का ठेका चार किलोमीटर दूर है। इस कारण सरकारी शराब उनके गांव में अवैध रूप से बिकवाई जा रही है। जिसकी वजह से गांव को लोग सुबह से देर रात्रि तक शराब के नशे में धुत रहते हैं। गांव में चौबीस घंटे शराब उपलब्ध रहती है। ग्रामीण दिन में किराना की दुकान और रात्रि के समय एक घर की सांकल बजाकर शराब लेते हैं। विभागीय...