आजमगढ़, फरवरी 15 -- शाहगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के बालनाडीह गांव निवासी 35 वर्षीय सोनू मद्धेशिया गांव के मोड़ पर स्थित अपने मकान में किराना की दुकान किया है, वहीं पर सब्जी भी बेचते हैं। उसने बताया कि गांव के राणा सिंह से कई माह से विवाद चल रहा है। रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे राणा सिंह उनके दुकान आए। दोनों लोगों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपी ने तमंचा निकाल लिया। दुकानदार जान बचा कर घर के भीतर भागा। इस दौरान आरोपी ने फायर कर दिया, गोली दुकान के शटर में लगी, दुकानदार बाल-बाल बच गया। गोली चलने के बाद से अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी की तलाश में जुटी है। सिधारी थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि सोनू की तहरीर पर आरोपी राणा सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.