गाज़ियाबाद, मई 20 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-नौ पर किराए को लेकर हुई कहासुनी के बाद कार सवारों ने एक निजी सुरक्षाकर्मी को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मूल रूप से मैनपुरी जनपद के उददैतपुर अभई निवासी अतेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा सेक्टर-120 स्थित सेंट्रल मार्केट में सुरक्षाकर्मी है। 12 मई को तड़के चार बजे वह नेशनल हाईवे-नौ पर मैनपुरी जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अर्टिगा कार सवार युवक वहां पहुंचे। कार सवारों ने उन्हें मैनपुरी तक छोड़ने के लिए कहा, लेकिन किराया बहुत ज्यादा मांगा। यह भी पढ़ें- मकान की दीवार फांदकर कार में की तोड़फोड़ इस पर उनका कार सवारों से विवाद हो गया। जिसके बाद कार सवार चार...