लखनऊ, फरवरी 2 -- तालकटोरा रोड के व्यापारियों ने नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए किराए और दुकानों की सीलिंग का विरोध किया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ इकाई के अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर मुलाकात की। संगठन के महामंत्री योगेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम ने साल 2017 में तालकटोरा रोड के 335 दुकानदारों का किराया 1.20 प्रति स्क्वायर फीट से बढ़ाकर 6.20 कर दिया था। व्यापारियों का आरोप है कि इस भारी वृद्धि के खिलाफ जब उन्होंने पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया से शिकायत की थी, तो पुरानी दर पर ही किराया लेने का प्रस्ताव बना था। हालांकि, विभागीय विसंगतियों का हवाला देकर अधिकारियों ने तब किराया जमा नहीं किया। अब नगर निगम 2017 से 2025 तक का बकाया लाखों रुपये का नोटिस भेजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.