किराए पर ली छह गाड़िया लेकर फरार, चार पर रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फर नगर, मई 21 -- खतौली। कोतवाली पुलिस ने किराये पर ली गई छह गाड़ियां गायब करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भैसी निवासी अजय पुत्र सुन्दरलाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। आरोप है कि खतौली के दयालपुरम निवासी अमित कुमार छह गाड़ियां अलग-अलग कंपनियों में किराये पर लगवाने के लिए ले गया था। कुछ समय बाद जब गाड़ियों के बारे में जानकारी लेने के लिए अमित से संपर्क किया गया तो उसका फोन बंद मिला। घर पहुंचने पर भी वह नहीं मिला। काफी तलाश के बाद भी न तो गाड़ियों का पता चल सका और न ही अमित का। यह भी पढ़ें- किराए पर ली छह गाड़िया लेकर फरार, चार पर रिपोर्ट दर्ज पीड़ित ने गाड़ियां गायब करने की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमित पुत्र नैस सिंह, बबलू, कपिन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.