किराए पर ली गाड़ी को वापस न करने का आरोप
हापुड़, जून 7 -- नगर निवासी एक व्यक्ति ने हापुड़ निवासी एक व्यक्ति पर किराए पर लिए गए ट्रक को वापस न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित हरेंद्र सिंह ने बताया कि उसने एक ट्रक बनाया हुआ है। उस ट्रक को हापुड़ नगर निवासीद युवक ने चलाने के लिए हर माह एक लाख रुपये में लिया था। एक माह का किराया उसको मिल गया है, लेकिन पिछले सात माह तक का किराया अभी तक नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- छह लाख रुपये उधार लेकर मुकरा व्यापारी पीड़ित ने अपना किराया मांगा तो आरोपी ने देने से इंकार कर दिया। इसके अलावा उसने अपने ट्रक को वापस करने की मांग की तो आरोपी ने ट्रक को भी वापस नहीं किया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.