प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 13 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला में प्रदीप सिंह के घर किराए पर रहने वाले दंपती ने आलमारी तोड़कर जेवर चोरी कर लिया। प्रदीप की पत्नी प्रियंवदा सिंह 30 अप्रैल को लखनऊ गई थी। पांच मई को लौटी तो देखा आलमारी का ताला टूटा था। घर में रहने वाले शिवम उपाध्याय और उसकी पत्नी वार्ता विश्वकर्मा से पूछा तो दोनों ने चोरी की बात स्वीकार की। प्रियंवदा सिंह ने मामले में आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...