हमीरपुर, अप्रैल 4 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे में धोखाधड़ी का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने स्वयं को रेलवे का अधिकारी बताकर बांदा के दो अलग-अलग व्यक्तियों के रोड रोलर किराए पर लिए और बदले में एडवांस भी दिया। इसके बाद कस्बे में आकर खुद को ठेकेदार बताकर दोनों रोड रोलर 48 घंटे में 4.29 लाख में कबाड़ी को बेचकर फरार हो गया। चालकों के वापस लौटने पर इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। पुलिस ने कस्बे की उद्योग नगरी में बंद पड़ी एक फैक्ट्री से दोनों रोड रोलर बरामद करके पुलिस चौकी में खड़ा कराया है। बांदा के कालूकुआं निवासी उमेश गुप्ता ने बताया कि उसके पास अंबाला (पंजाब) निवासी मोहन मिश्रा नाम का शख्स 30 मार्च को आया था, जिसने खुद को रेलवे का अधिकारी बताते हुए कहा था कि सुमेरपुर के चंदपुरवा गांव के समीप रेलवे का कार्य चल रहा है। किराए पर रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.