धनबाद, मई 15 -- धनबाद। दामोदरपुर शांति विहार कॉलोनी दुर्गा मंदिर के पास रहनेवाले दिनेश प्रसाद साहू ने भौंरा ईदगाह नयाडीह निवासी आमीर हुसैन पर अपनी मालवाहक पिकअप गाड़ी को धोखे से हड़पने का आरोप लगाया है। दिनेश ने धनबाद थाना में आमीर के खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि आरोपी ने 45 हजार रुपए मासिक किराए पर उनकी गाड़ी ली थी। उनकी पिकअप गाड़ी का जीपीएस निकाल कर फेंक दिया। जब उन्होंने इस संबंध में पूछताछ की तो आमीर भड़क गया और उनके साथ मारपीट की। दिनेश ने संदेह जताया कि उनकी गाड़ी को आमीर हुसैन ने षड्यंत्र के तहत कहीं बेच दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...