फरीदाबाद, जून 29 -- फरीदाबाद, अशेाक जैन। किराये पर गाड़ी उपलब्ध कराने का झांसा देकर एक युवक से एक लाख 20 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-29 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राहुल ने शिकायत में बताया कि 26 जून को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने किराये पर गाड़ी दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग बहानों से तीन किस्तों में कुल 1 लाख 20 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए。 यह भी पढ़ें- किराए पर गाड़ी दिलाने का झांसा देकर युवक से ठगी शिकायत की प्रक्रिया पीड़ित के अनुसार, उसने पहली बार 20 हजार रुपये, दूसरी बार 50 हजार रुपये और तीसरी बार 50 हजार रुपये आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खाते और यूपीआई माध्यम से भेजे। रकम ...