औरैया, जनवरी 23 -- दिबियापुर,संवाददाता। दिबियापुर क्षेत्र के गांव पीपरपुर निवासी एक व्यक्ति की डिजायर कार जान पहचान वाले युवक ने किराए पर ले जाकर बदायूं जिले में एक शख्स के यहां गिरवी रख दी। कार मलिक की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बरामद कार ली है। पीपरपुर गांव निवासी सुधीर तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिबियापुर में औरैया रोड पर राघव पंप के पास रहने वाला युवक योगेंद्र शाक्य उनकी मारुति सुजुकी डिजायर कार एक-दो दिन के लिए मांग कर ले जाता था। कुछ दिन पहले युवक ने सुधीर तिवारी से तीन दिन के लिए कार मांगी। युवक कार लेकर गया पर तय समय पर वापस करने नहीं आया। सुधीर ने योगेंद्र से संपर्क किया तो वह टाल मटोल करता रहा और बाद में कहने लगा कि उसे ठेकेदारी के लिए कार की जरूरत है और वह रोजाना इसके लिए एक हजार रुपए देगा। योगे...