गाज़ियाबाद, अप्रैल 25 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में कार किराए पर लेकर बेचने का मामला सामने आया है। मामले में ट्रैवल्स कंपनी के संचालक ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीला मोड क्षेत्र के अशोक वाटिका निवासी अबरार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो कार दिल्ली के गुरजान वाला टाउन पार्ट एक निवासी अरुण चौधरी को बीते मार्च महीने में एक माह के लिए किराए पर दी थी। अबरार के अनुसार बीती 15 अप्रैल को अचानक उनकी कार के जीपीएस ने कार्य करना बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने अरुण चौधरी को कॉल की, लेकिन उसका मोबाइल बंद आया। पीड़ित का आरोप है कि अरुण चौधरी ने उनकी कार किसी असामाजिक तत्व को बेच दी है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके मामले क...