पीलीभीत, जनवरी 29 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव सिसैया की निवासी सीमा देवी पुत्री रामकृष्ण ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका भाई अजय वर्मा पुत्र रामकृष्ण पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करता था। नौ जनवरी को सुबह पांच बजे कमरे से वह बिना बताए कहीं चला गया। उसके भाई की उम्र 17 वर्ष है। जानकारी होने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लापता किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.