प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 14 -- प्रतापगढ़। कंधई के वीरमऊ माधो निवासी शेषमणि मिश्र सोमवार को शहर आया था। चौक के पास ई-रिक्शा के किराए के विवाद में एक व्यक्ति ने उसे मारपीट कर सड़क पर फेंक दिया। इससे उसका सिर फट गया और मोबाइल टूट गया। पीड़ित ने मामले में कंधई के दीवानगंज निवासी संजू पटवा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर मारपीट का केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...