शामली, अप्रैल 19 -- कांधला। कस्बे के सलेमपुर मार्ग स्थित हमजा कॉलोनी में ई रिक्शा किराए के एक मामूली झगड़े ने खौफनाक रूप ले लिया। ई-रिक्शा चालक किराया मांगा तो युवक ने गुस्से में चाकू से उस पर हमला कर घायल कर दिया। घायल को चिंताजनक हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना क्षेत्र के हमजा कॉलोनी सलेमपुर मार्ग निवासी सफीक नामक व्यक्ति ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार को ई रिक्शा चालक दिल्ली बस स्टैंड से सवारी बैठक छोड़ने के लिए जा रहा था। पीड़ित के मुताबिक रिक्शा में सवार युवक को बायपास मार्ग तक का किराया 10 रुपये और सलेमपुर मार्ग तक का 20 रुपये बताया, जिस पर युवक आगबबूला हो गया। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर झगड़ा हिंसक हो गया। आरोप है कि युवक ने अचानक चाकू निकालकर सफीक पर वार कर दिए। आसपास के लोगों ने किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.