हापुड़, फरवरी 22 -- नगर के मोहल्ला झंडे वाला निवासी इरशाद ने बताया कि उसके मोहल्ला निवासी एक युवक पर थ्री व्हीलर के 2 हजार रुपये किराए के थे। जब वह उससे रुपये मांगने के लिए गया तो आरोपी ने उसको रुपये देने से मना कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने हमला कर उसको घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.