गोपालगंज, जून 29 -- फुलवरिया। श्रीपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के धनीचक गांव में रविवार की शाम को एक किराए के मकान पर छापेमारी कर एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद किया। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही किराएदार मौके से फरार हो गया। मामले में उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रेहड़ा थाना क्षेत्र के कट लोरी नई बस्ती निवासी प्रताप सिंह को नामजद नामजद किया गया है। एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...