पूर्णिया, मार्च 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।किराए के मकान में रह कर पढ़ाई कर रही ग्यारहवीं की छ्त्रा गायब है। मामला केहाट के कोशी कॉलोनी का है। अररिया थाना के रानीगंज थाना क्षेत्र निवासी छात्रा की मां ने केहाट थाना पुलिस को आवेदन देकर गुहार लगाई है। उन्होंने बताया है कि उनकी लड़की कोशी कॉलोनी के समीप एक निजी हिन्दी मीडियम स्कूल में ग्यारहवीं की छात्रा है। वह कोशी कॉलोनी में एक मकान में बतौर पेईंग गेस्ट रहकर पढ़ाई कर रही है। शनिवार शाम को रूम ऑनर ने फोन छात्रा के गायब होने की खबर दी। बताया गया कि छात्रा शनिवार शाम 3:30 बजे मकान से निकली थी और देर तक नहीं लौटी। काफी खोजबीन की गई। उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा है। केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि वे थाना से बाहर हैं, आवेदन देखने के बाद ही कुछ कह सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.