औरैया, मार्च 5 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे के दिलीपपुर रोड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने एक किराए के मकान में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सचेंडी थाना क्षेत्र के 28 वर्षीय भूरे पुत्र ठाकुर कानपुर नगर के रहने वाले थे और अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। वह फफूंद थाना क्षेत्र के भैसोल निवासी रूबी देवी के यहां ठहरे थे। बुधवार दोपहर उन्होंने कमरे के रोशनदान के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज बृजकिशोर, उपनिरीक्षक राशिद खान और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्र, थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण जंगले के सहारे अंदर पहुंचकर कुंडी खोली गई और शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.