मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने के मझौली खेतल इलाके में शनिवार सुबह मजदूर मो. परवेज अंसारी (28) का शव संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उसने गांव की ही युवती से करीब तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। तब से ससुराल के पास ही किराए के मकान में रहता था। यह भी पढ़ें- किराए के मकान में फंदे से लटका मिला मजदूर का शवपरिवार के बयान सदर थानेदार की पूछताछ में मृतक की पत्नी रूबी खातून ने बताया कि परवेज पिछले आठ-दस दिनों से कह रहा था कि अब वह नहीं बचेगा। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे वह सोकर उठा था। उससे खाना मांगा तो रोटी-भुजिया बनाकर दिया था। एक रोटी खाने के बाद उसने खाना छोड़ दिया। कुछ देर बाद वह किसी काम से बाहर गई, तभी अकेला पाकर परवेज ने फंदे से लटककर ज...