अमरोहा, जून 17 -- जोया, संवाददाता। डिडौली क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा में किराए के मकान में रह रहे 33 वर्षीय श्रमिक जगदीश का शव कमरे में ही रस्सी के सहारे फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने जांच-पड़ताल की। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, सूचना पर मृतक के परिजन भी मोर्चरी पहुंच गए थे। यह भी पढ़ें- फांसी लगने से हुई युवती की मौत, कारण का पता लगाएगी पुलिस घटना का विवरण जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव भैंसाली जमालपुर निवासी जगदीश हाईवे पर जिवाई स्थित एक फैक्ट्री में श्रमिक था। वह पास में ही गांव अम्हेड़ा में महमूद के मकान में किराए पर रहकर ड्यूटी करता था। बताया जा रहा है कि बीती 11 जून को उसकी ससुराल में एक रिश्तेदार की मृत्यु हो गई थी, जिसके चलते पत्नी सोनम मायके गई हुई थी तथा ...