पीलीभीत, मार्च 18 -- पूरनपुर। घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी करने के मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एक घर में किराए के कमरे से दो दर्जन सिलेंडर बरामद हुए थे। पुलिस ने कालाबाजारी करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खाड़ी देशों के बीच चल रहे युद्ध से एलपीजी गैस सहित तमाम आवश्यक वस्तुओं की किल्लत होने लगी है। उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर लेने में पसीने छूट रहे है। कुछ लोग इस आपदा को अवसर में बदलकर कमाई कर रहे है। थाना सेहरामऊ के गांव सुल्तानपुर में रामस्वरुप के घर में घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी करने की शिकायत पर सोमवार को पूर्ति निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा ने छापेमारी की थी। इस दौरान घर के एक कमरे में ताला लगा हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में ताला तुड़वाकर 24 खाली सिलेंडर बरामद किए गए थे। पूछताछ करने पर पता चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.