किराए के कमरे में युवक का शव फंदे पर मिला
सहारनपुर, सितम्बर 30 -- सहारनपुर। प्रेमनगर कालोनी में मंगलवार को 22 वर्षीय युवक का शव किराए के कमरे में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बेहट क्षेत्र के गांव बादलपुर निवासी साहिल के रूप में हुई। साहिल जागरण मंडली के साथ भजन-कीर्तन कार्यक्रमों में नाचने और गाने का काम करता था। वह किशनलाल के मकान की ऊपरी मंजिल पर कमरा किराए पर लेकर रहता था। मंगलवार सुबह से शाम तक साहिल के कमरे से बाहर नहीं निकलने पर मकान मालिक किशनलाल उसे देखने ऊपर पहुंचे। दरवाजा भीतर से बंद मिलने पर उन्होंने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो साहिल पंखे के कुंडे से चुनरी के सहारे लटका मिला। पुलिस ने घटना की जानकारी स्वजन को दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.