आजमगढ़, अप्रैल 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद में इस समय कुल 645 स्थानों पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित किए जा रहे हैं। इनमें से लगभग 168 केंद्र ऐसे हैं, जिनके अपने भवन नहीं हैं और उनका संचालन किराए के भवनों में किया जा रहा है। इन केंद्रों के स्थायी भवन निर्माण के लिए विभाग भूमि की तलाश कर रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार, 105 स्थानों पर भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसके जल्द पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं 51 स्थानों पर भूमि चिह्नित कर निर्माण प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। बजट स्वीकृत होते निर्माण शुरू कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल : मातृ-शिशु अस्पताल का संचालन शुरू आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराई जा रही हैं। यहां सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की तैनाती...