लखनऊ, मार्च 10 -- शीशमहल स्थित मकान हड़पने के लिए किराएदार ने फर्जीवाड़ा किया। वृद्धा के मकान खाली करने का अनुरोध करने पर आरोपी ने पहले समय मांगा और फिर धमकाया। इतना ही नहीं फर्जी बैनामा लगाकर नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया। पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के आदेश पर ठाकुरगंज पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत छह नामजद और दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शीशमहल स्थित 71 वर्षीय आलम तकी ने बताया कि जहां वह रहती है वह मकान उनकी ससुराल का है। ससुर मिर्जा मोहम्मद अली हुसैन खान का नाम नगर निगम में 1982 से पहले दर्ज है। यहीं नहीं उक्त मकान का गृह कर भी ससुर ही जमा करते थे। वर्ष 1974 में ससुर के निधन के बाद पति तकी हसन खान का नाम सितंबर 1982 में दर्ज हो गया। चार मई 2021 में पति के निधन के बाद आलम तकी अपने नाम से गृह कर जमा कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.