गाज़ियाबाद, जून 19 -- लोनी, संवाददाता। लोनी थाना क्षेत्र में दुकान खाली कराने के लेकर हुए विवाद में किराएदार भाइयों ने मकान मालिक के साथ मारपीट की। पीड़ित ने मामले की शिकायत सहायक पुलिस आयुक्त से की। पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी थाना क्षेत्र की गीतांजलि विहार कॉलोनी में मुकेश कुमार रहते हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कुछ समय पूर्व मकान में बनी एक दुकान दो भाइयों अशोक गुप्ता व आकाश गुप्ता को किराए पर दी थी। उन्होंने बताया कि वह पिछले आठ माह से दोनों भाइयों को दुकान खाली करने के लिए बोल रहे थे। यह भी पढ़ें- किराएदार भाइयों ने मकान मालिक के साथ मारपीट की बावजूद इसके दोनों भाई दुकान खाली नहीं कर थे। आरोप है कि पिछले वर्ष 12 दिसंबर 2025 को दोनों भाइयों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और उन पर ह...