किराएदार ने अधिवक्ता से की मारपीट, तमंचा लहराते हुए दी धमकी
प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शिवकुटी क्षेत्र में एक अधिवक्ता ने अपने पूर्व किराएदार और उसके साथियों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, असलहा लहराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज जांच कर रही है।चांदपुर सलोरी निवासी प्रशांत कुमार शुक्ल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि प्रतापगढ़ निवासी सिम्पेश यादव पढ़ाई के लिए किराए पर कमरा लेकर रहता था। आरोप है कि दो जून की सुबह जब सिम्पेश कमरा खाली कर रहा था, तब बकाया किराया मांगने पर वह अपने आठ अज्ञात साथियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया। पीड़ित का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपित तमंचा लहराते हुए जबरन घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- चाकू लेकर दौड़ाया, 10 के खिलाफ मुकदमा इतना ही नहीं, घर के गेट और मकान पर ईंट-पत्थर फेंके गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.